100 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ और योग स्टेबिलिटी में हासिल किए रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के होनहार छात्र दक्ष थपन ने राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय समेत हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय शिविर में दक्ष ने तीन पदक जीते हैं। दक्ष थपन ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। 200 मीटर दौड़ और योग स्टेबिलिटी प्रतियोगिता में दो रजत पदक अपने नाम किए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संगीता झगटा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरुण दफराइक ने दक्ष को इस शानदार सफलता पर बधाई दी है।