फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक नंद लाल के निधन पर लवी मेले के कार्यक्रम दो दिन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
. 3 और 4 नवंबर को होने वाली सभी गतिविधियां टलीं
विज्ञापन

महिला कबड्डी और अश्व प्रदर्शनी भी स्थगित
. निबंध प्रतियोगिता अब 5 नवंबर को होगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
विधायक एवं सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल के आकस्मिक निधन पर जिला प्रशासन ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन के चलते अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के तहत 3 और 4 नवंबर को आयोजित होने वालीं सभी गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं। प्रशासन के इस निर्णय से राज्यस्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता, लवी मेला मैदान में प्रस्तावित अश्व प्रदर्शनी, 4 नवंबर से शुरू होने वाले कलाकारों के ऑडिशन और स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता प्रभावित हुई है। इन दो दिनों में प्रस्तावित अन्य गतिविधियां भी स्थगित कर दी गई हैं। प्रशासन के अनुसार स्थगित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। हालांकि, स्कूली बच्चों की निबंध लेखन प्रतियोगिता अब 5 नवंबर को आयोजित होगी। रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक नंद लाल के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें