फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शेड में फटा सिलिंडर, नेपाली व्यक्ति की हुई मौत

विज्ञापन
चौपाल के देवत में सिलिंडर फटने से घर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
एकांत जगह होने से रात को नहीं लगा घटना का पता
विज्ञापन


. ब्लास्ट से ईंट की दीवारें गिरी, मायके से लौटी पत्नी और बच्चों ने देखा भयानक मंजर
चौपाल के देवत में शनिवार रात को हुई घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। बच्चों के साथ मायके से लौटी पत्नी तो रविवार सुबह टूटी दीवारें और पति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े देखकर स्तब्ध रह गई। चौपाल उपमंडल की देवत पंचायत में टीन के शेड में सिलिंडर फटने से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में शेड में मौजूद नेपाल मूल के व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार देवत बाजार के पास एकांत जगह पर मेघ राम ने टीन और ईंटों से शेड बनाया था, जिसमे एक नेपाल मूल का परिवार रहता था। शनिवार रात को शेड में गैस सिलिंडर से ब्लास्ट हुआ। हादसे के समय शेड में नेपाल मूल का हरि बहादुर पुत्र मन बहादुर ही मौजूद था। ब्लॉस्ट होने से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए थे। ब्लॉस्ट से शेड की दीवारें टूट गईं थीं और आग लग गई थी। एकांत जगह होने से रात को किसी को घटना का पता नहीं चला। हरि बहादुर की पत्नी और बच्चे मायके गए थे। रविवार सुबह जब वह वापस पहुंचे, तो शेड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त देखा। अंदर देखा तो हरि बहादुर के शरीर के टुकड़े-टुकड़े बिखरे पड़े थे। सूचना ग्रामीणों को दी। लोगों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के बयान दर्ज किए। उधर, एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि हल्का पटवारी की ओर से मृतक की पत्नी को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। वहीं, सीएफएसएल जुन्गा की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें