फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर की संस्कृति को संजोने का कार्य करेगा मंच : भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत से जुड़े कलाकारों के लिए बनेगा संगठन
विज्ञापन

हिमाचल एकता मंच की बैठक में बनाई गई रणनीति
21 को होने वाली बैठक में भाग लें सभी : अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में वीरवार को हिमाचल एकता मंच की बैठक में फैसला लिया गया कि जिले के संगीत से जुड़े लोगों, गायकों और कलाकारों का एक संगठन तैयार किया जाएगा। वहीं शान ए किन्नौर जिला स्तरीय सम्मान समारोह के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज ने की। इस बैठक में जिला किन्नौर प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में जिले के विभिन्न कलाकारों और संगीतकारों ने भाग लिया। इस मौके पर सदस्यों ने फैसला लिया कि हिमाचल के नौ अन्य राज्यों की तर्ज पर सिरमौर, लाहौल और किन्नौर के अन्य जिलों में भी जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज ने बताया कि जल्द ही हिमाचल और किन्नौर की सभ्यता और संस्कृति को संजोए रखने के लिए जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने जिले भर के कलाकारों, गायकों और संगीत से जुड़े लोगों से आह्वान किया है कि 21 जुलाई रविवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले भर के अधिक से अधिक लोग भाग लें। इस मौके पर बबीता नेगी, यशु नेगी, सावन नेगी, उषा नेगी, बबली नेगी, सूर्या नेगी, सागर नेगी, आनंद नेगी, चंद्रलाल नेगी, अनुज नेगी, सोनू नेगी और देव सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें