फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

विज्ञापन
लूहरी परियोजना में राष्ट्रीय ध्वज फहराते परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 ने बायल परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। ध्वज के सम्मान में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह में परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी, हिम्पेस्को एवं अनुबंध कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में परियोजना के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें