फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएसएस दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल महाविद्यालय में एनएसएस दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सफाई अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
राजकीय महाविद्यालय चौपाल में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई और नगर पंचायत चौपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यकारी प्राचार्य कन्या नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नगर पंचायत चौपाल के कर्मचारियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां पेश कीं, जिससे माहौल रंगारंग हो गया। नेगी ने सभी एनएसएस स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की बधाई दी। उन्होंने स्वयंसेवियों से समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका ठाकुर ने स्वयंसेवियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना विकसित करना है। ठाकुर ने समाज कल्याण में योगदान देने और एनएसएस की स्थापना व भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर और कमरों की सफाई की। परिसर के सुंदरीकरण के लिए पुष्पों के पौधे रोपे गए। पहले से लगाए गए पौधों में पानी और खाद भी डाली गई। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें