फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सूखपूर्वक जीवन बिताने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी काॅलेज कोटखाई में सीएससीए ने मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

रोहड़ू। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में सोमवार को केंद्रीय छात्र परिषद ने वार्षिक समारोह मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अध्यक्ष थिंक दा बिग संस्था और काॅलेज के भूतपूर्व सीएससीए प्रधान अभिमन्यु कंवर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि के साथ उनके सहयोगी साक्षी शर्मा मोटिवेशनल स्पीकर, पूर्व छात्र आयुष मेहत्ता और अभिषेक कंवर उपस्थित रहे। मोटिवेशनल स्पीकर साक्षी शर्मा ने जीवन को सुखपूर्वक बिताने के टिप्स दिए। उन्होंने सुखी जीवन के लिए चार महत्वपूर्ण स्तंभ सेल्फ अवेयरनेस, एक्सेप्टेन्स, एक्सप्रेशन, पेशेंस और प्रैक्टिस के बारे में जानकारी दी। सीएससीए की प्रधान कुदरत बस्टा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ट ने मुख्यातिथि को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंच संचालन अनुष्का और सचिन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें