चार दिन अवकाश होने के बाद महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में उमडी लोगों की भीड़। संवाद
अस्पताल एक्सरे की न सुविधा मिलने से लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दो दिन अवकाश के बाद मंगलवार को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में काफी भीड़ रही। सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की लाइन लगी रही। किन्नौर, रामपुर, आनी, करसोग, कुमारसैन, निरमंड और अन्य क्षेत्र के लोग उपचार के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को ओपीडी में 1500 के करीब मरीजों ने अपना पंजीकरण करवाया। वहीं, एक्सरे की सुविधा न मिलने से लोगों को परेशान होना पड़ा। मरीजों को निजी अस्पताल में एक्सरे करना पड़ा। अस्पताल में केवल इमरजेंसी में ही ही एक्सरे हो रहे हैं। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के कार्यवाहक एमएस डाॅ. अजय नेगी ने बताया कि एक्सरे मशीन में फिल्म कम होने से एक्सरे ज्यादा नहीं हो पा रहे हैं, जो आवश्यक हैं, उनका ही एक्सरे किया जा रहा है। दो दिन अवकाश होने के कारण मंगलवार को काफी संख्या में मरीज अस्पताल में पहुंचे। एक्सरे की समस्या से जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
चार दिन अवकाश होने के बाद महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में उमडी लोगों की भीड़। संवाद