फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग विस क्षेत्र में विकास के करोड़ों रुपये हुए मंजूर: राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहौल पंचायत में ठोडा मेले के शुभारंभ पर बोले विधायक कुलदीप राठौर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के तहत पड़ने वाली नाहौल पंचायत में शनिवार को ठोडा मेले का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय ठोडा मेले में कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मेले में ठोडा दल खूंद रजाणा और फागू मुख्य मुख्य दल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता और विधायक ठियोग कुलदीप राठौर ने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात में हुए नुकसान की भरपाई के लिए करोड़ों का बजट मंजूर कर दिया गया है। इसके तहत 27 लाख रुपये स्कूल भवन, 30 करोड़ फागू सैंज मार्ग की मैटलिंग के लिए मंजूर हुआ है। 4.5 करोड़ रुपये का बजट ठियोग ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए किया गया है। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बजट मंजूर हुआ है। अलोटी टैला पुल पर शीघ्र बन जाएगा। इससे यह पंचायत सिरमौर और सोलन से जुड़ेगी। जुब्बड़ से रवैयां 1500 मीटर सड़क सहित कई सड़कों की टारिंग और अन्य कार्यों की जो डिमांड आई है उन्हें भी पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम लिए मेला कमेटी के लिए बीस हजार, महिला मंडल के लिए दस हजार, दोनों ठोडा दल पार्टियों के लिए पांच-पांच हजार स्कूली बच्चों के लिए पांच हजार की घोषणा की। कार्यक्रम में कारदार धरेच, टियाली कांग्रेस ठियोग कुमारसैन ब्लॉक अध्यक्ष कंवर नरेंद्र बाबूराम, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश वर्मा, अध्यक्ष सेवादल राजेश शर्मा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष मत्याना रूपलाल भारद्वाज, प्रधान ग्राम पंचायत नम्होल भगत राम वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र बुंदेल, पंचायती राज सचिव रोशन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लायक राम वर्मा, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव निशू स्नेही, उप प्रधान ओम प्रकाश, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला नम्होल, प्रधान मोहर सिंह, विजय, दौलत शर्मा, सुरेंद्र, बाबूराम, सौंथल ग्राम पंचायत चियोग दिनेश जगता, देवी सिंह पूर्व प्रधान धमांदरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें