फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी अस्पताल में 20-30 मिनट में मिलेगी कोरोना रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब दो दिन का इंतजार नहीं करना होगा। अब संक्रमण की रिपोर्ट 20 से 30 मिनट में ही सामने आ जाएगी। यह सुविधा मंगलवार से सिविल अस्पताल आनी में शुरू हो जाएगी। अब रेपिड एंटीजन टेस्ट किट यानी रैट किट से लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। बीएमओ आनी डॉ. ज्ञान नेगी ने बताया कि इस विधि के माध्यम से एक साथ कई लोगों के टेस्ट भी संभव हैं। अभी आनी से लिए गए सैंपलों को शिमला भेजना पड़ता था, जहां से रिपोर्ट आती थी। इस प्रक्रिया में दो दिन का समय लगता था, जबकि अब उसी समय रिपोर्ट सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

बीएमओ ने बताया कि एंटीजन टेस्ट किट प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की ही तरह होती है। रेपिड एंटीजन टेस्ट के लिए भी कोविड-19 के आरटी पीसीआर टेस्ट की ही तरह नाक में पतली नली डालकर सैंपल लिया जाएगा। नाक से लिए गए उस लिक्विड को टेस्ट किट में डाला जाएगा। इसके बाद अगर दो रेड लाइन आती हैं तो इसका मतलब है कि व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है और अगर सिर्फ एक ही रेड लाइन आएगी तो उसे निगेटिव माना जाएगा। उन्होंने बताया कि निगेटिव व्यक्ति को कुछ समय ऑब्जर्वेशन पर रखकर उसके लक्षणों पर भी गौर किया जाएगा। अगर लक्षण प्रतीत होते हैं तो फिर ऐसे व्यक्ति का आरटी पीसीआर टेस्ट करके उसका सैंपल शिमला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस किट के आने के बाद अब कोविड-19 के सैंपलों में तेजी आएगी। साथ ही रैंडम सैंपलिंग कर कोरोना संक्रमण का पता लगाकर इसे रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें