सांगला(किन्नौर)। जिले के टापरी स्थित छोलटू में पुलिस ने शनिवार देर शाम छापामारी कर एक महिला से 5 हजार एमएल कच्ची शराब बरामद की। पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक निर्मला थापा के छोलटू रिहायशी कमरे से गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई टापरी नरपत राम, सुरक्षा इकाई प्रभारी टापरी रामकृष्ण नेगी, सिपाही ललित मोहन, महिला आरक्षी प्रेम कुमारी, महिला गृह रक्षक यशोदा नेगी की टीम ने दबिश देकर शराब बरामद की। पुलिस ने मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने की है।