फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। कामरू पंचायत के कंडे में रविवार देर शाम एक व्यक्ति की पैर फिसलने से अचानक मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमोहन नेगी (42) निवासी कामरू गांव अपने घर से कुछ दूरी पर जंगल में लकड़ी लेने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसला और ढांक में गिर गया।
विज्ञापन

जंगल में दो अन्य लोग भी लकड़ी लेने गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी सांगला पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से शव को पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ढांक से बाहर निकाला। सांगला के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश पाल, सिपाही पवन, सिपाही विशाल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में पहुंचाया। यहां पर सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा। उधर, एसपी किन्नौर गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण गिरना माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें