फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बडे़च गांव की संपर्क सड़क पर देवी मोड़ के पास एक कार सड़क से नीचे गिरी। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। देर शाम सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे थाने में हादसे की सूचना मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या एचपी 10-0455 मालिक एवं चालक रजिंद्र सिंह (41) पुत्र लायक राम निवासी गांव बड़ेच, तहसील ठियोग चला रहा था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, डीएसपी ठियोग तिलक राज ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें