सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कानम-लाबरंग संपर्क मार्ग पर शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे स्पीलो से लाबरंग जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर चट्टान से जा टकराई। हादसे में कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को स्पीलो अस्पताल पहुंचाया। एक युवक की गंभीर हालात को देखते हुए उसे रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम मारुति कार एचपी 27-2121 स्पीलो से लाबरंग की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक राकेश कुमार (25) निवासी लिप्पा, सूरज कुमार (28) निवासी लिप्पा, प्रेम कुमार (29) निवासी गांव कोठी, तहसील आनी, जिला कुल्लू को चोटें आई। चालक राकेश कुमार नेगी और प्रेमकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सूरज कुमार को खनेरी रैफर किया गया है। उधर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।