फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदे युवक का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ब्रौ(रामपुर बुशहर)।
पुलिस थाना ब्रौ के तहत पुल से शुक्रवार रात को सतलुज नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। ब्रौ पुलिस ने रविवार को भी सतलुज नदी के किनारे दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया। युवक ने ब्रौ पुल से सतलुज नदी में छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना पुलिस को शनिवार को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया। ब्रौ पुलिस ने नदी के आसपास छानबीन की। सतलुज नदी के तेज बहाव और पानी में सिल्ट होने के चलते युवक की तलाश करने में काफी मुश्किलें हो रही है। रामपुर उपमंडल के मझाली गांव के युवक संतोष (28) पुत्र प्रेम सिंह ने छलांग लगाई थी। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि दूसरे दिन भी पुलिस नदी में कूदे युवक की तलाश करती रही। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने बताया कि युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। इस बारे में अन्य पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें