फैक्ट्री कर्मी ने मालिक के खिलाफ दर्ज कराया केस
फरीदाबाद। सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विवेक ऑटाोमेटिक प्लांट में काम करने वाले पवन सिंह ने मालिक विवेक पाठक और प्रबंधन के महेंद्र सिंह दुबे के खिलाफ चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज करवाया है। पवन के मुताबिक वह विवेक ऑटोमेटिक प्लांट में प्रेस मशीन पर काम करता था। मार्च माह में वह कटिंग करने के लिए तीन फीट लंबी, दस इंच चौड़ी और ढाई एमएम मोटी लोहे की शीट ट्रॉली पर रख कर अपनी मशीन पर ला रहा था। आरोप है कि मालिक ने उसको पीछे से लात मार दी, इससे वह असंतुलित हो गया और उसकी ट्रॉली पर रखी लोहे की शीट छूट कर पैर पर गिर पड़ी। इसमें उसके पैर का अंगूठा कट गया। ठीक होने के बाद पवन ने मालिक और प्रबंधन कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया। मुजेसर थाने के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो