फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद किया आईजीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंप ऑपरेटर ने युवक पर बोतल से किया हमला
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
पुलिस थाना टापरी के तहत आने वाले वांगतू में बुधवार देर शाम एलएनटी कंपनी में कार्य कर रहे एक पंप ऑपरेटर ने स्थानीय युवक के गले पर शराब की बोतल से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। छोल्तू अस्पताल में घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक वांगतू में एलएनटी कंपनी में बतौर पंप ऑपरेटर काम कर रहे विनोद कुमार गांव पकडी वसारथ, थाना साहिब गंज, जिला मुजफ्फरपुर बिहार ने निचार के पुनंग गांव के अजय कुमार नेगी के गले पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। अजय नेगी और विनोद कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस बीच बात इतनी बढ़ गई कि वे दोनों एक दूसरे पर लातों और घूसों से हमला करने लगे। 10 मिनट बाद अचानक फिर से दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हुई और विनोद कुमार ने अजय नेगी पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टापरी श्याम तोमर, मानक मुख्य आरक्षी आनंद, मानक मुख्य आरक्षी रामकृष्ट नेगी, सिपाही रतन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए छोल्तू अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि घायल के पिता लायक राम नेगी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें