फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नशेड़ियों ने बस में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आनी से करशाला जा रही बस के चालक, परिचालक से भी मारपीट
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
आनी से करशाला जा रही बस में शनिवार शाम को चालक और परिचालक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की गई है। इस बारे में आनी पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना प्रभारी आनी भाग सिंह ने बताया कि बस चालक परवेश कुमार ने शिकायत में बताया है कि वह बस लेकर शनिवार को आनी से करशाला जा रहा था। इस दौरान बस कुठेड़ में पहुंची। बस में तीन युवक शराब के नशे में धुत थे। इसके चलते उन्होंने बस के चालक और परिचालक से बेवजह मारपीट की और कंडक्टर का बैग भी छीन लिया। यही नहीं उन्होंने बस में तोड़फोड़ भी की। भाग सिंह ने बताया कि इन तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों, परिचालकों ने किया प्रदर्शन
मारपीट और बस में तोड़फोड़ की घटना पर आनी में बस के चालकों और परिचालकों ने कड़ा रोष जताया और आनी बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। चालक, परिचालक सुंदर ठाकुर, वेद राम, दलजीत सिंह, होशियार सिंह, मस्तराम, संदीप, डोला सिंह आदि ने बताया कि यदि उनसे इस तरह दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती रही तो उन्हें नौकरी करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने मारपीट में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें