फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड के अर्सू में नवविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दस दिन के बाद ही
विज्ञापन

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
निरमंड के अर्सू का मामला, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। निरमंड के अंतर्गत अरसू गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नवविवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया है और आनी के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश कर दो दिनों का पुलिस रिमांड मांगा है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चला पाएगा। मृतका शिमी देवी ने दस दिन पहले 27 सितंबर को घर से भागकर आरोपी से शादी की थी।
शिकायतकर्ता चुनी लाल के अनुसार उसकी बहन शिमी देवी उर्फ सविता (22 वर्षीय) की मौत 7 अक्तूबर को हुई। सुबह उसके ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना न करके उन्हें सूचित किया और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लाश को फंदे से उतारकर बिस्तर पर लेटा दिया था। फिर उन्होंने शिमी की मौत का मामला निरमंड पहुंचने पर दर्ज करवाया और उसके बाद पुलिस मौके की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस से अनुसार शिमी देवी उर्फ सविता आनी विकास खंड की बुछैर पंचायत के लढागी गांव की रहने वाली थी। करीब 10 दिन पहले 27 सितंबर को उसने सुरेंद्र कुमार से घर वालों को बिना बताए भाग कर शादी कर ली थी। जिसके बाद शिमी ने घरवालों से संपर्क भी किया, लेकिन परिजनों के अनुसार शिमी ने 6 अक्तूबर को अंतिम बार अपनी भाभी से फोन पर संपर्क कर बताया था कि उसे उसके ससुराल वाले तंग कर रहे हैं और वह बेहद दुखी है। जिसके बाद 7 अक्तूबर को मायके वालों को कॉल आती है कि शिमी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को शक है कि या तो ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या की है या फिर उनकी प्रताड़ना ने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसे निरमंड के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए निरमंड से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस ने शिमी के पति सुरेंद्र सिंह (24) के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं डीएसपी हेड क्वार्टर कुल्लू आशीष शर्मा के अनुसार शिमी देवी उर्फ सविता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें