फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचोली में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रचोली में कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर के नजदीक रचोली के पास रविवार देर शाम को कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना सोमवार सुबह मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रचोली निवासी सुंदर सिंह (30) पुत्र राम सिंह रामपुर से देर शाम रचोली की ओर जा रहा था। इस दौरान रचोली के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना सुबह ग्रामीणों ने रामपुर पुलिस थाना को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें