फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिचवाड़ी और पटसारी में आग से दो मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहड़ू।  रोहड़ू के तहत चिचवाड़ी और पटसारी में आग से दो मंजिला दो घर जल कर राख हो गए। इससे लाखों के नुकसान का अनुमान है। रोहल पंचायत के अंतर्गत चिचवाड़ी गांव में रविवार दोपहर दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। घटना का शुरूआती करण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में दो मंजिला के आठ कमरे राख होने से चार परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार चिड़गांव बलराज नेगी ने मौके पर पहुंचकर प्रभावितों को फौरी राहत दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगी। दो मंजिला मकान में शावणु राम व उसके तीन पुत्र जिया लाल, बिट्टू, व निट्टू का परिवार अलग-अलग रहता था। अब ये चारों परिवार बेघर हो गए हैं। घटना के समय प्रभावित परिवारों के सभी सदस्य घर से बाहर खेतों में काम करने गए थे। स्थानीय लोगों ने मकान के अंदर से धुआं उठते हुए देखा। ग्रामीण कुछ कर पाते तभी मकान में गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग की लपटे मकान में तेजी से फैल गई। मकान को आग की लपटों में घिरे देख प्रभावित परिवार के सभी सदस्य आग को बुझाने के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने भी आग को बुझाने की कोशिश की। रोहड़ू से दमकल वाहन भी आग बुझाने के लिए चिचवाड़ी गांव पहुंचा। लेकिन घर सड़क से काफी दूर था। इससे दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। देखते ही देखते दो मंजिला मकान के आठ कमरे आग में जलकर राख हो गए। प्रभावित परिवार का सारा सामान भी जल गया। प्रशासन नुकसान का अनुमान लगा रहा है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार चिड़गांव को मौके पर भेजा गया है। प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी गई है। प्रभावितों की प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी। घटना में हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


आग से दो लाख रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
हाटकोटी-रोहड़ू सड़क पर पटसारी में शनिवार रात एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इससे करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहर सिंह पुत्र रेशमु राम के पटसारी में स्थित मकान में आग लगी।
विज्ञापन

नेहर सिंह अपने परिवार के साथ मंढोल पंचायत के बंटाड़ी गांव में रहता है। शनिवार रात भी नेहर सिंह बंटाड़ी गांव में था। शनिवार रात करीब आठ बजे मकान में आग लगी। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने नेहर सिंह और अग्निशमन केंद्र रोहड़ू को दी। सूचना मिलने के बाद रोहड़ू से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा तथा आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन मकान लकड़ी का होने के कारण आग जल्द से फैली। देखते ही पूरा मकान आग में जलकर राख हो गया। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी देविंद्र झौहटा ने बताया कि घटना में दो लाख रुपये की नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल वाहन ने आग बुझाने की कोशिश की पर लकड़ी का मकान जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें