ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पुलिस चौकी ज्यूरी के अंतर्गत बधाल में एक बुजुर्ग के गिरकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तारा चंद (70), गांव शघारचा, डाकघर रूपी, तहसील निचार के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।