रामपुर के वार्ड नंबर दो कॉलेज के साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में एनएच पांच किनारे एक पेड़ से फंदा लगा लिया। फंदा लगाने की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान यज्ञ बहादुर बेलधर, निवासी गांव दामाचोर, वार्ड नंबर दो, आंचल रवाती, जिला सलयान नेपाल के रूप में हुई है, जिसकी शिनाख्त मृतक के भाई दिल बहादुर ने की है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने फंदे से लटके व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।