फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटनाग्रस्त; एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रूपी संपर्क मार्ग पर एक सेंट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत और पांच अन्य घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और घायलों को सामुदायिक अस्पताल भावानगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने छानबीन शुरू कर दी है।
भावानगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे रूपी संपर्क मार्ग के पोशपा कैंची में एक सेंट्रो कार गाड़ी नंबर एचपी 25ए 2205 लुढ़क कर ऊपर से नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में अजीत कुमार पुत्र जीवन (29) गांव शिगारचा पंचायत रूपी जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार संजीव, निवासी शिगारचा, चेतना (25), रीना (18) गांव क्याव तहसील रामपुर, कृष्ण लाल निवासी गांव क्याव और अशोक निवासी गांव क्याव घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ राजेश पाल ने एएसआई लायक राम की अगुवाई में पुलिस की टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी लोग ज्यूरी की ओर से रूपी जा रहे थे, वे बूरंग पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी भावानगर राजेश पाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को खनेरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें