फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथपा में करंट लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के नाथपा के पास एक मजदूर की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को नाथपा डैम साइट के नजदीक 22 केवी विद्युत पोल की दीवार के कार्य में लगे मजदूर अरी बहादुर (55), गांव पूवांग, टी गार्डन दारजलिंग विद्युत लाइनों की चपेट में आने से घायल हो गया। काम में लगे अन्य साथियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भावानगर राजेश पाल, मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह और सिपाही पवन कुमार की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं रविवार को सीएचसी भावानगर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जांच में नाथपा के पास विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें