फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कोटखाई। शिमला मार्ग पर गुम्मा छैला के बीच अणू पुल पर एक कार के दुर्घटना ग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा गुम्मा छैला मार्ग पर गुम्मा पुल के पास शुक्रवार देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि चालक के गाड़ी से नियंत्रण खोने के कारण कार सड़क से नीचे खेतों में लुढ़क गई। हादसे में ताशी संदुप उम्र बीस पुत्र कुंदन नेगी की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार नावंज दोरजे निवासी कोटखाई बाजार, रोहित नेगी बडार निवासी और ठियोग के शाली बाजार निवासी थंडुप गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सूचना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क तक पहुंचाया गया। बाद में उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। मृतक का स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कोटखाई के थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टी की है। उन्होंने कहा पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें