फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर से 15 किमी दूर नीरथ में एक मोटरसाइकिल की टक्कर से राहगीर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया। इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने महिला को तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला की पहचान बीना कुमारी पत्नी सतीश, निवासी नीरथ के तौर पर हुई है। मोटरसाइकिल नंबर एचपी 30-4254 पर प्रेम सिंह, पुत्र लालचंद, निवासी दवाना, तहसील करसोग सवार था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार सैंज की तरफ से आ रहा था। इस बीच जैसे ही वह नीरथ पहुंचा तो एकाएक सड़क के बीच में महिला आ गई। जब तक मोटरसाइकिल सवार संभल पाता तो मोटरसाइकिल महिला से जा टकराया। मोटरसाइकिल सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। दोनों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तहसीलदार विपिन कुमार ने कहा कि हादसे का शिकार महिला के परिजनों को फ ौरी राहत के तौर पर दस हजार की राशि दी गई है। उधर, डीएसपी अभिमन्यु ने मामले की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें