फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में अवैध रेत ढोते छह वाहन पकड़े

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
किन्नौर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सौ दिन के एक्शन प्लान के तहत जिले में विभिन्न तरह के आपराधिक कार्यों में संलिप्त लोगों पर नकेल कसते हुए एक सप्ताह में अवैध खनन के मामलों में छह वाहनों सहित एक नेपाली मूल की महिला से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन

सरकार के सख्त दिशा निर्देशों के मुताबिक यह स्पेशल एक्शन प्लान सौ दिनों तक चलना है, जिसमें किन्नौर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स थाना प्रभारी टापरी श्याम तोमर, एएसआई रिकांगपिओ संदीप कुमार, मानक मुख्य आरक्षी रामकृष्ण नेगी, हीरा नंद, ललित, सुमन, टीकम और रवि कुमार की टीम ने 27 जनवरी से अब तक आधा दर्जन जीपों और बोलेरो कैंपरों को अवैध तरीके से रेत ले जाते हुए पकड़ा है। 29 जनवरी को पुलिस टीम ने रल्ली के पास एचपी 25 ए1942 पिकअप जो रल्ली से रिकांगपिओ जा रहा थी, को पकड़ा। 30 जनवरी को एचपी 25 ए 0816 पिकअप कड़छम के पास अवैध रेत ले जाते समय पकड़ी गई। 30 जनवरी को पुलिस ने एचपी 26 ए 2350 बोलेरो कैंपर चोलिंग के पास, एचपी 26 ए 1972 रल्ली के पास, इसी तरह 4 फरवरी को चोलिंग खड्ड में एचपी 26-3003 पिकअप, एचपी 25 ए 2911 पिकअप समेत कुल छह छोटे वाहनों सहित टीम ने भावानगर में एक नेपाली मूल की महिला धनमाया से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने कहा कि गलत तरीके से कार्य करने वालों पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें