फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप गिरी, पति-पत्नी समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
पुलिस थाना ब्रौ के तहत वजीर बावड़ी सड़क पर शौगा नाला के पास बुधवार सुबह एक बोलेरो कैंपर सड़क से करीब 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायल एक गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह छह लोग जीप एचपी 06 ए 4241 में जगातखाना से निरथ की ओर जा रहे थे। ब्रौ से वजीर बावड़ी मार्गपर शौगा नाला के पास सुबह करीब 7.30 बजे चालक के अचानक नियंत्रण खोने से जीप खाई में जा गिरी। हादसे में चालक एवं मालिक पुष्पदेव (37) निवासी बूंग, सीमा (33) पत्नी पुष्पदेव, मिनाक्षी (17) निवासी बूंग, पूने राम (65) निवासी पाली, बुद्धि राम (65) निवासी बूंग और रेवत राम (40) निवासी बूंग घायल हो गए हैं। पूने राम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी धर्म सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को घटनास्थल से खनेरी अस्पताल पहुंचाया। ब्रौ थाना प्रभारी धर्म सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें