फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बागवान का टिक्कर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
उप तहसील कोटगढ़ के गांव टिक्कर जरोल के प्रगतिशील बागवान का नौ दिन के बाद सोमवार को टिक्कर के पास शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। लापता बागवान लोकिंद्र राणा आयु (42) को आखिरी बार अपने बगीचे में टहलते हुए देखा गया था। इसके बाद अब तक उनका सुराग नहीं लग पाया था। उनके किरायेदार और ग्रामीणों ने कुमारसैन पुलिस थाने में राणा की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई थी। पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को पुलिस दल को टिक्कर-आलडी संपर्क मार्ग में 300 मीटर आगे जंगल में बागवान लोकिंद्र राणा का शव मिला। डीएसपी आरएल बंसल ने बताया कि लोकिंद्र राणा का शव देर शाम पुलिस को टिक्कर से 300 मीटर आगे जंगल में मिला। इस बारे में फॉरेंसिक टीम को सूचित किया गया है। जांच के बाद ही बागवान की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर जाकर छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें