फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से नीचे गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। नम्होंग पंचायत के जताणु गांव में एक व्यक्ति की सड़क से नीचे गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान लाल सिंह (45) पुत्र रहमद मसीह के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आनी थाना के एसएचओ भाग चंद से मिली जानकारी के अनुसार लाल सिंह सोमवार रात को घर की ओर आ रहा था। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर वह सड़क से नीचे करीब 20 फीट मुंह के बल गिर गया, जिससे घायल हो गया। लाल सिंह के देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के बाद मंगलवार दोपहर में उसका शव सड़क से नीचे पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में लाल सिंह की मौत का कारण गिरना बताया जा रहा है। भाग चंद ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें