फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटीघाट से अवैध शराब की 26 पेटी बरामद

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन के तहत कोटीघाट गांव से पुलिस ने दबिश देकर शराब की 26 पेटी बरामद की हैं। थाना प्रभारी कुमारसैन सन्नी गुलेरिया ने कहा कि पुलिस ने कोटीघाट से 26 पेटी देसी शराब ऊना नंबर वन और 10 बोतल ऑफि सर च्वाइस की बरामद की हैं। आरोपी अमन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुमासैन में शिकायत मिली थी कि कोटीघाट में शराबियों ने हुड़दंग मचा रखा है। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी की अगुवाई में कोटीघाट पहुंचकर दुकानों और होटलों की छानबीन की। चेकिंग के दौरान चमन लाल के पास अवैध 26 पेटी देसी शराब और 10 बोतल ऑफिसर च्वाइस पाई गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें