फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनारसा में शराब, रतनपुर में चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव के बीच पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है। पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान झाकड़ी के साथ लगते रतनपुर में एक व्यक्ति से 219 ग्राम चरस बरामद की है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने सनारसा के एक व्यक्ति से अवैध रूप से ले जाई जा रही देसी शराब की पांच पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को डीएसपी चंद्रशेखर की अगुवाई में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने झाकड़ी के साथ लगती रतनपुर स्थित कबाड़ की दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने शिव राम (45) पुत्र शरगू राम, गांव दोगरी, डाकघर जाओं, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू से 219 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20-61-85 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में अतिरिक्त थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने गश्त के दौरान देसी शराब की 60 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने विक्रम सिंह (43) पुत्र स्व. जवाहर लाल चौहान, गांव सनारसा, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया है।
मामलों की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस ने दो मामलों में 219 ग्राम चरस और पांच पेटी देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अवैध धंधों में संलिप्त लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें