फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में चिट्टे के साथ सवार दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नशे के खात्मे को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत गश्त और नाकाबंदी से नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में रामपुर थाना के तहत पुलिस ने मछाड़ा पुल के पास 30 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को धर दबोचा है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम 7:30 बजे मछाड़ा पुल के पास नाका लगाया हुआ था। रुटीन चैकिंग के दौरान मुख्य आरक्षी विजय कुमार की अगुवाई में पुलिस ने कार नंबर डीएल-04 सीएएफ-5305 की तलाशी ली। गाड़ी में दो युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने इनसे 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह (43), पुत्र शालिग राम, गांव कुफरी जोगशा, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला और निखिल वर्मा (28) पुत्र रणजीत सिंह, गांव बानू, डाकघर ओडी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने दोनों युवकों से चिट्टा बरामद करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे में संलिप्त लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने आम जनता से भी नशे के खात्मे के लिए सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को लेकर आम जनता पुलिस को सूचित करे और सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। नशे के खात्मे को लेकर पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें