फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूहरी पुल के पास दो युवकों से पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाले सैंज लूहरी मार्ग पर पुलिस ने दो युवकों से 450 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 2:20 बजे पुलिस का दल सैंज लूहरी मार्ग पर गश्त कर रहा था। लूहरी पुल के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक वाहन संख्या एचपी 01 एस 1385 को रोका और उसकी तलाशी ली। छानबीन के दौरान पुलिस ने कार से एक लिफाफे में रखी 450 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने प्रेम (27), पुत्र राम बहादुर और अनुराग गुप्ता (32), पुत्र रामसंजीवन गुप्ता निवासी बुरूरी, सोलन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को 450 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नशे के धंधे में संलिप्त लोगों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें