फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागू स्थित निजी गेस्ट हाऊस में शराब की 32 पेटियों के साथ धरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते फागू में पुलिस की एसआईयू टीम ने दबिश देकर देसी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने यहां एक निजी गेस्ट हाउस से 32 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने फागू स्थित निजी गेस्ट हाउस में किराये के कमरे में रहने वाले युवक के कमरे में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को कमरे से 28 पेटियां ऊना नंबर 1 और 4 पेटियां देसी शराब पैराडाइज की बरामद हुईं। मामले की तफ्तीश फागू चौकी प्रभारी बृज लाल कर रहे हैं। थाना प्रभारी ठियोग आईपीएस अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने संजीव कुमार (30), जो साथ लगते टयाली गांव का निवासी है, उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें