फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे से शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नशे के खिलाफ छेड़ी गई पुलिस की मुहिम रंग ला रही है। इसी कड़ी में ऊपरी शिमला की ठियोग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फागू के साथ लगते चियोग में एक ढाबे पर दबिश दी और वहां से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही फागू चौकी प्रभारी बृजलाल अपनी टीम के साथ मौके लिए रवाना हुए। मंगलवार देर शाम पुलिस ने चियोग में मीट-चावल का ढाबा चलाने वाले नरेंद्र चौहान पुत्र भगत राम, गांव मझौली को अंग्रेजी शराब की छह बोतलें और 35 बोतलें देसी शराब के साथ धर दबोचा। थाना प्रभारी आईपीएस अमित यादव ने बताया कि पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब के मामले में चियोग में दबिश देकर कामयाबी हासिल की है। एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें