फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में हुई शादी 15 दिनों बाद महिला को भेजा वापिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर)। उपमंडल के धमानंदरी में बीते माह लॉकडाउन के चलते 14 जून को पुलवाहल की रहने वाली एक युवती की शादी ठियोग के धमानंदरी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। लेकिन पंद्रह दिन के बाद अब युवती के पति उसे उसके मायके वापस भेज दिया है। अपने साथ हुए इस अन्याय को लेकर युवती ने अपने परिजनों के साथ इसकी शिकायत ठियोग थाने में दर्ज करवा दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवती को उसके पति और उसके घरवालों की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस जांच में मालूम हुआ है कि युवक और युवती पिछले करीब डेढ़ वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे और पिछले माह ही 14 तारीख को परिणय सूत्र में बंध थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 490, 323, 506 और 34 आईपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला गरीब परिवार से संबंध रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें