फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाकड़ी थाना में युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी में एक महिला ने युवक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना झाकड़ी में नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह गांव की महिलाओं के साथ बैठी थी तो उसकी बेटी पड़ोस के लड़के के साथ खेल रही थी। इसी दौरान महिला ने रिश्ते में उसके देवर पर लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 511 और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 8 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें