फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलारू में दुकान का शटर तोड़ कर उड़ाया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाले शिलारू क्षेत्र में वीरवार रात चोरों ने एक किराने की दुकान से सामान उड़ा लिया। चोरों ने शटर तोड़कर दुकान से चॉकलेट, सिगरेट सहित अन्य खाद्य सामग्री पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक नारकंडा के साथ लगते शिलारू में वीरवार रात किराने की दुकान से सामान चोरी का मामला सामने आया। चोरों ने स्थानीय व्यापारी बिशन की दुकान का शटर तोड़कर सिगरेट और चॉकलेट के पैकेट सहित अन्य छुटपुट सामान की चोरी की। इसके अलावा चोरों ने अन्य व्यापारी रमेश गुप्ता और नीरज शर्मा की दुकानों के शटर तोड़ने की कोशिश भी की, जिसमें वे कामयाब नहीं हो सके। मामले की पुष्टि करते हए चौकी प्रभारी नारकंडा जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें