फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलोग में पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस थाना के तहत आने वाले हलोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अफीम पोस्ता के 207 पौधे बरामद किए हैं। अवैध रूप से खेती करने वाले के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे हेड कांस्टेबल जसवंत गुप्ता हलोग क्षेत्र में पुलिस दल के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हलोग गांव में अफीम की अवैध रूप से खेती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शिव राम पुत्र लोभा राम, गांव हलोग, डाकघर खनेरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला की ओर से उगाए गए अवैध अफीम पोस्ता के 207 पौधों को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 207 पौधे बरामद किए हैं। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें