भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की टापरी पुलिस ने छोलतू में ताश खेलते तीन लोगों को दबोचा। टापरी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान छोलतू में तीन लोगों से ताश खेलते हुए 35 सौ रुपये नकद और ताश के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टापरी पुलिस चोलिंग की ओर गश्त पर जा रही थी। इस दौरान किसी ने पुलिस को गुप्त सूचना दी कि छोलतू में तीन लोग ताश खेल रहे हैं। पुलिस ने वहां देखा तो तीन लोग ताश खेल रहे थे। पुलिस ने जितेंद्र कुमार चंबा निवासी, अनिल कुमार निवासी बिलासपुर और कृष्ण कुमार निवासी चगांव किन्नौर को ताश खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया है।
उधर, एसएचओ टापरी किरण बाला ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि छोलतू में कुछ लोग ताश खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीन लोगों को ताश खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।