फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं से अवैध कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पुलिस थाना टापरी के तहत अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने 18 हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम पुलिस थाना प्रभारी टापरी किरण कुमारी, सुरक्षा इकाई प्रभारी रामकृष्ण नेगी, मुख्य आरक्षी रजत पंवर चोलिंग के पास गश्त पर थे। पुलिस ने यहां से गुजर रही एक महिला की तलाशी ली। इस दौरान इंदरजेन पत्नी ज्ञान सिंह गांव मिरू तहसील निचार जिला किन्नौर के पास से 9 हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में थाना प्रभारी टापरी किरण कुमारी की टीम ने रविवार रात को मिरू गांव में गश्त के दौरान एक महिला कांता देवी पत्नी सुखराम गांव मिरू तहसील निचार जिला किन्नौर से 9 हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि दो महिलाओं से अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें