फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्कूल भवन में लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल तहसील के नंदपुर में निर्माणाधीन स्कूल भवन में छात्र का संदिग्ध अवस्था में शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रितेश (16) पुत्र देविंद्र ठाकुर गांव बडियारा पंचायत नंदपुर रविवार शाम घर से निकला था। रात को घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। युवक के रिश्तेदार भी रात भर उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह करीब सात बजे नंदपुर स्कूल के निर्माणाधीन भवन में युवक का शव मिला। रितेश के मामा ने युवक का शव लटका हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शिमला से डॉग स्कवायड भी मौके पर जांच के लिए पहुंची है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें