फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज किनारे मिला लापता एचआरटीसी के मैकेनिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ब्रौ के तहत तुनन पंचायत के चाटी क्षेत्र से बीते छह मार्च से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शनिवार को शव मिला। युवक का शव जगातखाना चाटी मार्ग पर सांभरी ढांक से नीचे सतलुज किनारे मिला। युवक के पिता ने बीते नौ मार्च को पुलिस थाना ब्रौ में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

गौर हो कि परिवहन निगम रामपुर के मैकेनिकल सेक्शन में कार्यरत लोतम ठाकुर पुत्र खूब राम गांव लुहाल तहसील आनी, जिला किन्नौर बीते छह मार्च को चाटी स्थित अपने कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जब परिजनों को उसके लापता होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाना ब्रौ में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस लापता युवक की तलाश में जुट गई। शनिवार को स्थानीय लोगों ने सांभरी ढांक में सतलुज नदी किनारे शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया गया। खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस थाना प्रभारी ब्रौ विकास कुमार ने बताया कि चाटी से लापता युवक का शव सतलुज नदी किनारे से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें