रोहडू। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक युवक को 2.43 चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक से तलाशी के दौरान चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बाजार के समीप एक युवक की तलाशी ली तो उससे चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में युवक की पहचान वासुदेव पुत्र बसंत राम निवासी खनोखर तहसील सुंदरनगर (मंडी) हाल निवासी रोहाल बिल्डिंग रोहडू के तौर पर हुई है। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि नशे को रोकने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने लोगों से नशे के कारोबार और सेवन को रोकने के लिए सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना देने वाले का नाम पुलिस गुप्त रखेगी।