भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड के निगानी गांव में एक नेपाली और स्थानीय महिला से पुलिस ने 9000 एमएल कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला से भावानगर पुलिस की टीम ने 7000 एमएल और नेपाली से 2000 एमएल कच्ची शराब बरामद की है। एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में मुख्य आरक्षी पंकज, आरक्षी संदीप की टीम निचार के निगानी गांव में थे। पुलिस को देखकर गोपाल भागने लगा। पुलिस ने उससे 2000 एमएल कच्ची शराब बरामद की। उसने निगानी गांव की महिला प्रेम दासी से कच्ची शराब खरीदने की बात कही। पुलिस ने मौके पर जाकर निगानी निवासी प्रेमदासी से 7000 एमएल कच्ची शराब बरामद की। उधर, एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।