फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार; एक की मौके पर मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। मंगलवार रात धुमादार में एक ओल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत और दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार देर शाम करीब पौने सात बजे हुआ। जब ओल्टा कार नंबर एचपी10बी-2632 कलोटी से धुमादार की ओर जा रही थी। इसी बीच धुमादार में चालक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा तथा गाड़ी आठ सौ फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में चालक सहित कुल तीन व्यक्ति सवार थे। जिसमें से एक ही मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला गया। प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया।
मृतक की पहचान सुनील (30) पुत्र फुला दास गांव मिणी तहसील चिड़गांव के रुप में हुई है। चालक संजीव कुमार (30) पुत्र मागु राम गांव सुंधा भौंडा, सुनील (28) पुत्र रतन वीर गांव मिणी तहसील चिड़गांव गंभीर रुप से घायल हुए हैं। डीएसपी रोहड़ू सुनील कुमार नेगी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर घायल हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें