ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस ने एक किलो 26 ग्राम अफीम के साथ किन्नौर के युवक को दबोचा है। ठियोग पुलिस के साथ एसआईयू की टीम ने गजैड़ी में पेट्रोल पंप के नजदीक नाका लगा रखा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे का कारोबार हो रहा है। शाम के समय एक युवक पर पुलिस की नजर पड़ी। इसके हाथ में एक बैग था। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। पुलिस ने युवक को रुकने के लिए कहा तो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने इसके पकड़ा और पूछताछ शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो अंदर से उक्त मात्रा की अफीम पुलिस ने बरामद की। युवक की पहचान संजीव कुमार, रिकांगपिओ के रुप में की गई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि नाके के दौरान युवक से एक किलो 26 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक अफीम की बड़ी खेप को कहां से लाया और इसे कहां ठिकाने लगाया जाना था।