फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मा में नशीली दवाईयों के साथ एक युवक गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई। पुलिस ने नशीली और प्रतिबंधित दवा के साथ एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है। युवक गुम्मा में सड़क के किनारे बेहोशी की हालात में बेहोश पड़ा था। सूचना के बाद पुलिस ने युवक के कब्जे से तलाशी के दौरान प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की 128 गोलियां बरामद की हैं। युवक की पहचान पारस निवासी बघाल गांव, तहसील कोटखाई के तौर पर हुई है। अस्पताल मेें युवक होश में आ गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कोटखाई-शिमला मार्ग पर गुम्मा के समीप सड़क के किनारे पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। जानकारी मिलने पर पुलिस के दल ने मौके पर पहुंच कर युवक को उपचार के लिए सीएचसी कोटखाई में भर्ती करवाया गया। पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में जब युवक की तलाशी की तो उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाई की गोलियां बरामद हुईं। उसके बाद पुलिस ने युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया। युवक का पुलिस की निगरानी में कोटखाई अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आशंका जताई गई है कि युवक ने अधिक मात्रा में नशीली दवाइयों का सेवन किया जिससे वे बेहोश हो गया। वहीं इस संबंध में डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि युवक का कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है। नशीली दवाइयां बरामद होने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें